Spice Board Update
July 3, 2026
जीरा व्यापार पर स्पाइस बोर्ड के नए सेक्रेटरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक
प्रिय FISS सदस्यगण,
आज स्पाइस बोर्ड के नए सेक्रेटरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से जीरा व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
निर्यात, गुणवत्ता, व्यापार से जुड़ी चुनौतियों तथा उद्योग के हित में आवश्यक सुझावों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। हमें विश्वास है कि इस बैठक से जीरा व्यापार के हित में सकारात्मक पहल और निर्णय सामने आएंगे।
बैठक से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट समय-समय पर आप सभी के साथ साझा किए जाएंगे।
धन्यवाद।